Thursday, 12 June 2014

महालक्ष्मी की कृपा भी नहीं मिल पाती है

घर में होंगी ये 8 चीजें टूटी-फूटी तो लक्ष्मी छोड़ देंगी आपका घर-
पुराने समय से ही घर में किए जाने वाले कार्यों और वस्तुओं से संबंधित कई परंपराएं प्रचलित हैं। आमतौर पर सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो टूटी-फूटी होती हैं, बेकार होती हैं, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैंं।
कुछ वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में कतई नहीं रखनी चाहिए। यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर बहुत जल्दी होता है। इन चीजों के बुरे असर से मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इस वजह से धन संबंधी कार्यों में असफलता मिलने लगती है। इन चीजों के प्रभाव से महालक्ष्मी की कृपा भी नहीं मिल पाती है।
- काफी लोगों के घरों में टूटे-फूटे बर्तन रखे रहते हैं जो अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं, जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
- खराब घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
- घर में यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब है या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए।
- यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है।
- घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।
वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।

No comments:

Post a Comment