शिवमहापुराण में लिखे हैं ये 13 उपाय, चमका सकते हैं आपकी किस्मत
धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रृद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। आज सोमवार और प्रदोष व्रत का बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं।
कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवमहापुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। सोम प्रदोष के दिन ये उपाय करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि महादेव की कृपा आप पर बनी रहे तो आप भी सोम प्रदोष के मौके पर ये उपाय करें-
1- शिवमहापुराण के अनुसार भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। अगर आप संतान चाहते हैं तो भगवान शिव को गेहूं चढ़ाएं। ये वस्तुएं चढ़ाने के बाद इन्हें गरीबों में बांट देना चाहिए।
2- ज्वर(बुखार) से पीडि़त होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
3- मधु(शहद) की धारा शिव पर चढ़ाने से राजयक्ष्मा(टीबी) रोग दूर हो जाता है।
4- तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
5- भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
6- नपुंसक व्यक्ति अगर घी से शिव की पूजा करे व ब्राह्मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत करे तो उसकी समस्या का निदान हो जाता है।
7- लाल व सफेद आंकड़े के फूल से शिव का पूजन करने पर भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
8- चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है। अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
9- शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। बेला के फूल सेपूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है।
10- जूही के फूल से शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। दुर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है।
11- कनेर के फूलों से शिव पूजन करने से नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होती है। हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
12- धतूरे के पुष्प के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। लाल डंठलवाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।
13- भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।

No comments:
Post a Comment